नव वर्ष के पहले दिन कई सूने आंगन गूंज उठे। जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में सैकड़ों लोगों को अपने लाडले मिलने का सुख प्राप्त हुआ । जम्मू शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा एसएमजीएस अस्पताल में बीती रात 12:00 बजे से लेकर शुक्रवार शाम तक 47 प्रसव के मामले हो चुके थे जिसमें 22 मामले सामान्य और 25 मामले सीजिरियन हुए हैं। इसी तरह सरवाल अस्पताल में भी कुछ प्रसव के मामले हुए ।