फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: युवा जोश के साथ अनुभव को तरजीह प्रदेश की 20 सदस्य टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन 5 घंटे चली मैराथन बैठक के बाद मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली टॉफी के लिए 20 सदस्य टीम की घोषणा की है। नियमित कप्तान परवेज रसूल के पास टीम की कमान बरकरार रहेगी। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए प्रदेश की टीम 2 जनवरी को कर्नाटक के लिए रवाना होगी जहां उसके सभी मुकाबले खेले जाएंगे। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को 20 सदस्य टीम की घोषणा की है। प्रदेश की टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। अनुभवी खिलाड़ियों में शुभम खजुरिया (उपकप्तान) रामदयाल, शुभम सिंह पुंडीर जैसे नाम शामिल है। तो वही युवाओं में आईपीएल सटार अब्दुल समद, हिनान नजीर मलिक, पुनीत कुमार, मुज्तबा यूसुफ, सूर्यवंशी रैना और कामरान इकबाल जैसे नाम शामिल है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की टीम को एलिट ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसका सामना रेलवे, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और पंजाब के साथ होगा। टीम का पहला मुकाबला 10 जनवरी को कर्नाट के खिलाफ होगा। यह 20 सदस्य टीम परवेज रसूल (कप्तान) शुभम खजुरिया (उपकप्तान) सूर्यांश रैना (विकेटकीपर) कामरान इकबाल, जियाबाद नजीर मांगरे, अब्दुल समद, उस्मान पंडित, हिना नजीर मलिक, पुनीत कुमार, दोरजे कल्याण, आबिद मुश्ताक, आमिर अजीज, उमर नजीर, रामदयाल, आतिफ नबी, इमरान मलिक, मुस्तफा युसूफ, नवाज उल मुनीर (विकेटकीपर) अहमद उमर बांडे, शुभम सिंह पुंडीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें