फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजतीर्थी स्थित भैरव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजतीर्थी स्थित काल भैरव मंदिर में रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई।इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। प्रभात फेरीसुबह 6:00 बजे मंदिर परिसर से निकाली गई थी। इस दौरान भगवान काल भैरव की पूजा अर्चना की गई। कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित प्रभात फेरी में लोगों ने भगवान से सुख समृद्धि की कामना की है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया गया। काल भैरव अष्टमी का पर्व 7 दिसंबर को मनाया जाएगा। मंदिर के महंत रुमिल शर्मा ने कहा कि काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को मंदिर में भैरव अष्टमी पर कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी में काफी लोगों ने भगवान के दर पर माया टेका और सुख समृद्धि की कामना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से कोरोना को खत्म करने की प्रार्थना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें