फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर.....।डीडीसी चुनाव के पहले चरण पर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं।जिस पर सीमा सहित सडको पर आवजाही करने वाले सदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है। शनिवार को डीडीसी चुनाव के प्रथम चरण के लिए अखनूर और मैरा मेंदरिया व्लाँकों मे होने वाले वोटिंग के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया। अखनूर व्लाँक मे 79 और मैरा मेंदरिया 70 पोलिंग बूथ वनाऐ गए है। वोटिंग के लिए चुनाव पार्टियां शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।इस पर सुरक्षा के व्यावस्था कडी कर दी है। जिस मे सेना सहित सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। परगवाल, छंव, केरी सेकटरों मे सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं। इस पर मेन सडको मे पुलिस द्वारा नाके लगा करके आवजाही करनेवाले वाहनों की जांच की जा रही हैं। वहीं सवेंदनशील क्षेत्रों में भी सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए हैं।  किसी अपराधी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र की सभी शराब की दुकानें वीरवार दोपहर दो बजे बंद कर दी। एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया डीडीसी चुनाव के प्रथम चरण के लिए सभी इंतजाम पुरे कर लिए है। वोटिंग पार्टियां शुक्रवार को स्टेशनों पर रवाना होगे। एसडीपीओ वरूण जंडियाल ने वताया वोटिंग के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ सेना और सुरक्षा बलों को अलर्ट किया गया है।सीमा क्षेत्रों पर विशेष रूप से सदिग्ध लोगों पर नजर और नाके लगाऐ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें