फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से मिले महंत रोहित शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामले के राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से जम्मू में भेंट की। इस दौरान उन्हें श्री माता वैष्णो देवी जी का चित्र भेंट किया। इस दौरान उन्होंने मंत्री से श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय,ककरयाल (कटड़ा) में संस्कृत विभाग की स्थापना करने की मांग है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की भूमि शैव दर्शन का सनातन केंद्र रही है। इसी पवित्र भूमि पर प्रत्यभिज्ञादर्शन के संस्थापक आचार्य अभिनवगुप्त ,महाकवि कल्हण, महाकवि विल्हण, एवं अनेक प्राचीन संस्कृत मनीषियों का उद्भव हुआ है । जिन आचार्यों ने अपने कर्मरूपी तप से न केवल भारतवर्ष को अपितु संपूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने का मार्गप्रशस्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें