फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित अजय भारती शर्मा को कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। देववाणी संस्कृत के उद्भट विद्वान पंडित अजय भारती शर्मा को वर्ष 2020 के कैलख संस्कृत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट की ओर से न्यूप्लॉट जम्मू में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार के पूर्व प्रधान अभिनव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य एवं अन्य ट्रस्ट के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच मेहमानों का स्वागत किया। महंत रोहित शास्त्री ने कहा की यह पुरस्कार प्रतिवर्ष संस्कृत के विद्वान को दिया जाता है। उन्होंने बताया पंडित अजय भारती शर्मा ने प्रदेश में देववाणी संस्कृत को प्रतिदिन अग्रसर कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में अजय भारती शर्मा ने कहा कि देववाणी संस्कृत के बिना भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का ज्ञान अधूरा है। संस्कृत को जैसा लिखा जाता है वैसा ही पढ़ा जाता है। संस्कृत भाषा के कई शब्द हिन्दी सहित अन्य कई भारतीय भाषाओं में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। शब्दकोष संस्कृत से ही बढ़ता है। भाषा के माध्यम से ही मनुष्य सोचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें