फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट वुशू चैम्पियनशिप 27 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर वुशु एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान वर्ष 2020-21 के लिए गतिविधियों के कैलेंडर पर चर्चा करने साथ उसे जारी किया गया। जिला गतिविधियां नवंबर महीने में की जाएंगी, जबकि कुछ जिले यूनिट दिसंबर में गतिविधियां शुरू करेंगे। इस दौरान कहा कि रेफरी सेमिनार और कोच सेमिनार 23 से 26 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा, जबकि 16 वीं जेएंडके स्टेट वुशू चैम्पियनशिप 27 से 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष रा विजय सराफ ने सभी जिला इकाइयों प्रतियोगिता के दौरान सरकार द्वारा दिशानिर्देशों और एसओपी का पालन करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला इकाइयां भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा वुशु एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से आयोजित की जा रही खेलो इंडिया ई - पाठशाला कक्षाओं में भाग ले रही हैं। इसके अलावा कुछ जिले जैसे श्रीनगर, जम्मू, बारामुला, बांदीपोरा, उधमपुर ने खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए अपने ऑनलाइन जूम क्लासेस को चलाया जा रहा है। एसोसिएशन ने जेएंडके और लद्दाख में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने के लिए एसएआई मुख्यालय के साथ प्रक्रिया शुरू करने के लिए वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने सरकार से अपील की कि वह प्रदेश में वुशू के लिए खेलो इंडिया अकादमी की प्रक्रिया में तेजी लाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें