फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 लाख की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये की ठगी का रैकेट सामने आया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने इस संदर्भ में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जो बेरोजगार युवाओं को सरकारी विभागों, बैंकों और निजी कंपनियो में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे पैसे ठगते है। कुल 52.60 रुपये की इस ठगी को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। आरोपियों में अनंतनाग कश्मीर का रहने वाला मोहम्मद रफीक और कुलगाम का रहने वाला नजीर अहमद शामिल हैं। यह दोनों प्रत्येक युवा से पांच लाख रुपये लेते थे। नगरोटा के दंसाल जंद्राह के रहने वाले विक्रम बंदयाल ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई। बताया कि आरोपियों ने 2017 में जम्मू में संपर्क किया। कहा कि इनका सचिवालय में बहुत जुगाड़ है। साथ ही वह बहुत सी कंपनियों में उनके लिंक हैं। वह आसानी से नौकरी दिला सकते हैं। इसके बाद विक्रम ने पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने वन विभाग के अंडर सेक्रेटरी के हस्ताक्षर वाला एक नियुक्ति पत्र भी दिया। जो बाद में फर्जी निकला। पीड़ित ने क्राइम ब्रांच को बताया कि यह लोग एक रैकेट चला रहे हैं। जिसमें उसके जैसे बेरोजगार युवाओं को ठग रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की। इसमें पाया गया कि यह लोग ठगी कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अब तक 52.60 लाख रुपये की ठगी कर ली है। कई युवाओं को ठगा गया है। जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है। अभी कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें