फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने कोर्ट परिसर जाने की मांग पर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाईकोर्ट के बाहर शुक्रवार को कई वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों की मांग है कि उनको मामलों की फिजिकल सुनवाई के लिए कोर्ट परिसर के भीतर जाने की अनुमति दी जाए। बेशक महत्पूर्ण मामलों की ही सही। लेकिन अंदर जाने की अनुमति दी जाए। क्योकि 2जी पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मामलों की सुनवाई में बहुत सी दिक्कतें पेश आ रही है। इससे न सिर्फ वकील परेशान हैं, बल्कि कोर्ट कचैरियों में केस भुगतने वाले लोग भी परेशान हैं। शुक्रवार को काफी वकील जानीपुर हाईकोर्ट के बाहर जमा हो गए और भीतर जाने देने की मांग करने लगे। करीब आधा घंटे तक प्रदर्शन किया गया। बाद में पुलिस अधिकारियों और हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से वकीलों से बात की गई। इसके बाद प्रदर्शन से वकील हटे। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही इसके ऊपर कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि अब भी हाईकोर्ट और जिला कोर्ट में आम लोगों को नहीं जाने दिया जा रहा। वकीलों को भी कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही अंदर घुसने दिया जा रहा है। हालांकि हाईकोर्ट ने मामलों की फिजिकल सुनवाई होने का आदेश दिया था। लेकिन इस पर अभी कोई अमल नहीं हुआ है। वकीलों का कहना है कि आदेश अभी पूरी तरह से अमल में नहीं आ रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें