फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल तोड़ते कटेगा चालान, लेकिन करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के तमाम ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते ही वाहन चालकों का चालान कटेगा। जो चालकों के घर पर भेजा जाएगा। इसके लिए जिला ट्रैफिक लाइन में एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। लेकिन इसमें अभी काफी समय लगेगा। जम्मू को स्मार्ट सिटी बनाने के प्रोजेक्ट में यह केंद्र भी शामिल है। लेकिन इस पर काम बहुत से धीमी गति से हो रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त प्रोजेक्ट के तहत हर एक ट्रैफिक सिग्नल पर एक स्मार्ट कैमरा होगा। इन कैमरों को ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम के साथ जोड़ा जाएगा। यहां पर हर एक वाहन की मोनिटरिंग होगी। कोई भी वाहन सिग्नल तोड़ेगा तो उसका आटोमेटिक चालान कटेगा। यहीं नहीं, कैमरे में एक पांच से 6 सैकेंड का वीडियो भी बनेगा। ताकि किसी को भी यह जरूरत पड़ने पर दिखाया जा सके। एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार शर्मा का कहना है कि यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसके लिए कांप्लेक्स तो तैयार कर लिया गया है। लेकिन ढांचा विकसित होने और मैन पावर के लिए वक्त लगेगा। इस समय जम्मू में 45 से अधिक लोकेशन पर ट्रैफिक सिग्नल लगेे हैं। लेकिन यह अभी पूरी तरह से काम नहीं कर रहे। मौजूदा समय में ट्रैफिक सिग्नन कई जगहों पर बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें