फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार फेसबुक पर होने वाले साइबर अपराध पर अलर्ट जारी

विज्ञापन
Alert - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू। सोशल मीडिया साइट फेसबुक को लेकर साइबर पुलिस जम्मू ने अलर्ट जारी किया है। पुलिस अफसरों समेत अन्य गणमान्य लोगों के फेसबुक अकाउंट को क्लोन किया जा रहा था। इसके माध्यम से लोगों से ठगी हो रही थी। साइबर पुलिस ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों को अपने फेसबुक अकाउंट को लॉक करने के लिए कहा है, ताकि कोई भी ऐसा व्यक्ति उपभोक्ता के अकाउंट में न जा सके, जिसको वो जानता नहीं। सिर्फ आपके दोस्त बनने वाले लोग ही आपके अकाउंट मे जा सकें। बता दें कि बहुत से पुलिस अफसरों के फेसबुक अकाउंट क्लोन हो रहे थे। अफसरों के नाम और तस्वीरों का नाम इस्तेमाल हो रहा था। इनमें कश्मीर के आईजी विजय कुमाार तक शामिल हैं।जानकारी के अनुसार साइबर पुलिस ने एक अलर्ट जारी किया है। फर्जी फेसबुक अकाउंट को लेकर यह अलर्ट और एडवाइजरी जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि किस तरीके से उपभोक्ताओं के अकाउंट फर्जी बन रहे हैं। धोधाधड़ी करने वाले उपभोक्ताओं की तस्वीरें चुरा रहे हैं। अन्य जानकारियां ले रहे हैं। इन जानकारियों और तस्वीर के माध्यम से डुपलीकेट अकाउंट तैयार किया जाता है। इसके बाद लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जाती है। देश विरोधी इस्तेमाल कर सकते हैं अलर्ट में यह भी कहा गया है कि उपभोक्ताओं की तस्वीर और अन्य जानकारी को कोई आतंकी, सामाज विरोधी, अपराधी इस्तेमाल कर सकता है। कोई आपकी तस्वीर लेकर अश्लीलता परोस सकता है। लिहाजा इससे बचें। कैसे करें बचाव अपनी फेसबुक की किसी भी जानकारी को सार्वजनिक न करें। अपनी प्रोफाइल फोटो समेत पूरी प्रोफाइल को लॉक करें। अपने मोबाइल नंबर, जन्मतीथि को अपना पासवर्ड न बनाएं। अपने फेसबुक अकाउं के दो कारक प्रमाणीकरण सक्षम करें, अज्ञात लोगों को तुंरत अपने अकाउंट से हटाएं। कई अफसरों के अकाउंट डुपलीकेट बने आईजी कश्मीर विजय कुमार, इंस्पेक्टर राजेश जसरोटिया, एसएसपी ट्रैफिक मोहन कैथ,  सब इंस्पेक्टर मुकेश, एसएसपी मुश्ताक चौधरी अन्य के अकांउट डुपलीकेट बने। इनकी फोटो और नाम का इस्तेमाल किया गया। अमर उजाला ने सबसे पहले मामला उठाया फेसबुक अकाउंट डुपलीकेट बनने और फर्जीवाड़ा होने का मामला सबसे पहले अमर उजाला ने ही उठाया था। 2 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

Amar ujala mein chapi khabar - फोटो : Amar Ujala
Amar ujala mein chapi khabar
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें