जू देखने के शौकीन लोग अब कार की सवारी का आनंद भी लेंगे। अगर आप भी जू में घूमने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। जी हां, मांडा-जू में पर्यटकों को अब जानवरों और पक्षियों के क्लोजर तक पहुंचने का मौका मिलेगा। कार पर जू घूमने के साथ परिंदों से भी गुफ्तगू होगी।
बैटरी कार पर्यटकों को जानवरों के दीदार करवाने के बाद मुख्य गेट तक छोड़ेगी। विभाग पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर योजना को अंतिम रूप देने की तैयारी कर रहा है। बैटरी से चलने वाली कार में बैठकर पर्यटक जंबू-जू के दीदार करेंगे। विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। नगरोटा के खानपुर में महत्वाकांक्षी परियोजना जंबू-जू का ट्रायल रन 26 अप्रैल को किया जाएगा।
इसके लिए 10 बैटरी कार जू में पहुंच चुकी हैं। ये कारें बारिश और धूप में चलने के हिसाब से तैयार की गई हैं। इनमें चार से आठ लोगों के बैठने की क्षमता है। सेल्फी प्वाइंट के साथ दीवारों पर जानवरों और प्रकृति से जुड़ी पेंटिंग तैयार की जा रही है।
इसमें डोगरा संस्कृति की झलक अलग से दिखेगी। मांडा-जू जम्मू में 18 कर्मचारियों को नियुक्त करने के अलावा आउटसोर्स पर भी कर्मचारी रखे गए हैं। स्थानीय एनिमल कीपर को चंडीगढ़ की टीम ट्रेनिंग दे रही है। पर्यटकों के टिकटिंग व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं।
जंबू-जू का ट्रायल रन 26 अप्रैल को किया जाएगा। चंडीगढ़ की टीम एनिमल कीपर को ट्रेनिंग दे रही है। प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। -सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य वन्य जीव वार्डन।