जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय का दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र और मॉडल करियर सेंटर, जम्मू के सहयोग से 23 जनवरी को एक रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। यह पहल यूजीसी-डीईबी विनियम 2020 के समकालीन अधिदेश के अनुरूप है। इसका उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा माध्यम से नामांकित छात्रों के लिए बेहतर प्लेसमेंट अवसर प्रदान करना है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड और डिप्लोमा कार्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र भाग ले सकेंगे। इस में जम्मू-कश्मीर और देश भर से 20 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी, जो विविध प्रकार के रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। ब्यूरो