फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पटवारी के 142 पदों के लिए 40 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर संभाग में बनाए गए थे सौ से अधिक परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राजस्व विभाग में पटवारी के 142 पदों के लिए रविवार को हुई। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) द्वारा परीक्षा करवाई गई। इसमें 40 हजार के करीब उम्मीदवार बैठे। जम्मू और कश्मीर संभाग में 100 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में चार जिले में परीक्षा केंद्र थे, जबकि जम्मू संभाग में सिर्फ जम्मू जिले में ही परीक्षा केंद्र बना था। रविवार को परीक्षा के पहले चरण यानी उर्दू क्वालिफाइंग पेपर हुआ। एक घंटे की परीक्षा में कुल चार प्रश्न थे जिन्हें दो सेक्शन में बांटा गया था। इसमें रीडिंग व राइटिंग का सेशन था। 2021 में पटवारी के 142 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हुई थी। क्वालिफाइंग पेपर में सफल होने वाले उम्मीदवार ही दूसरे चरण की परीक्षा दे सकेंगे। उम्मीदवारों ने कहा कि परीक्षा उम्मीद के अनुरूप थी। उर्दू क्वालिफाइंग पेपर था ऐसे में लिखने के लिए काफी सामग्री थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें