जम्मू। भीषण गर्मी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि मंगलवार को गर्म हवाएं चलती रहीं। सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम रहा। न्यूनतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी गर्म हवाएं चलती रहीं और लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने एक जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू संभाग के बनिहाल में अधिकतम तापमान 26.7, बटोत में 28.5, कटड़ा में 37.7 और भद्रवाह में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।