जम्मू। जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन 18वीं यूटी जम्मू-कश्मीर वुशू चैंपियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। यह चैंपियनशिप इंडोर हॉल भगवती नगर में 15 से 18 फरवरी तक होगी। एसोसिएशन द्वारा जारी एक हैंडआउट में बताया गया कि करीब 19 जिले और पांच अन्य खेलो इंडिया केंद्र व जम्मू-कश्मीर पुलिस शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। अधिकांश जिला टीमों ने जिला चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया हैं। ब्यूरो