जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, मंजाकोट और करनाह आदि इलाकों में भारी गोलीबारी कर आम नागरिकों को निशाना बनाया है। इससे जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। यह बातें विहिप के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने जारी बयान में कहीं। उन्होंने बताया कि विहिप कार्यकर्ताओं को प्रभावित क्षेत्रों में नजर रखने के लिए कहा गया है। संवाद