जम्मू। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन शनिवार को प्रपोज डे मनाया गया। दिनभर पार्कों सहित अन्य स्थानों पर चहल पहल रही। कहीं गुलाब तो कहीं रिंग के साथ प्रपोज कर युवाओं ने रिश्ते की शुरुआत की। शहर के मुख्य बाजारों में स्थित गिफ्ट गैलरी और फूलों की दुकानों पर भी युवाओं व अन्य लोगों तांता लगा रहा। जम्मू निवासी सुमित ने बताया कि साल 2019 में प्रपोज डे पर ही महक से प्यार का इजहार किया था। जिसे महक ने एक्सेपट कर लिया। संवाद