फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu University: जम्मू विश्वविद्यालय में जल्द सुनाई देगी सामुदायिक रेडियो की धुन, केंद्रीय विवि की भी तैयारी

Wed, 23 Aug 2023 05:00 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अब विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल करने का भी अवसर मिलेगा। विभागाध्यक्ष के अनुसार दूसरे सेमेस्टर से लेकर चौथे सेमेस्टर तक छात्रों को पत्रकारिता में निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
jammu university - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में जल्द सामुदायिक रेडियो की धुन सुनाई देगी। पत्रकारिता विभाग और अन्य विभागों के छात्रों समेत महिलाओं और किसान वर्ग को भी इसका लाभ मिलेगा। इस तरह के नए उपकरणों के स्थापित होने से छात्र डिजिटलाइजेशन और प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ रहे हैं। पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष प्रोे. गरिमा गुप्ता ने कहा कि करीब 20 दिनों के भीतर इसे संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। छह माह पहले विवि प्रशासन ने स्टूडियो शुरू करने का आह्वान किया था।
विज्ञापन


इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें ऑडियो मिक्सर, ब्रॉडकास्ट सेटेलाइट रिसीवर, स्टेरो ऑडियो स्विचर, ब्रॉडकास्ट ऑडियो प्रोसेसर, मॉनिटर हेडफोन और ऑडियो मॉनिटर समेत अन्य यंत्र हैं। रेडियो के संचालन के लिए एक समिति भी बनाई गई है। छात्रों के साथ समिति के सदस्य भी कार्यक्रम संचालन करेंगे। सामुदायिक रेडियो से जुड़ी अन्य रूपरेखा भी तैयार की गई है। इसे सक्षम अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

अधिकारियों की सहमति के बाद नियम कायदों और प्रक्रियाओं को रेडियो संचालन में इस्तेमाल किया जाएगा। अब विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में पढ़ाई कर रहे छात्रों को थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल करने का भी अवसर मिलेगा। विभागाध्यक्ष के अनुसार दूसरे सेमेस्टर से लेकर चौथे सेमेस्टर तक छात्रों को पत्रकारिता में निपुण बनाया जाएगा। प्रो. गुप्ता ने कहा कि छात्र न्यूज लेटर प्रकाशित कर विभाग को मजबूत बना रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी तवी धारा सामुदायिक रेडियो शुरू करने की तैयारी

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में दो साल पहले तवी धारा सामुदायिक रेडियो खोलने को मंजूरी मिली थी। लेकिन स्टूडियाे के निर्माण कार्य की व्यवस्था इस बार आगे बढ़ी है। पैसा लैप्स होने से बचाने के लिए प्रशासन ने स्टूडियाे निर्माण का निर्णय लिया है। अगर निर्धारित समय के भीतर पैसा निर्माण कार्य के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा तो वापस हो जाएगा। पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. बच्चा बाबू न कहा कि जल्द ही छात्रों को लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें