फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिला दंपति, पति की मौत

Mon, 04 Mar 2024 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचैरी। तहसील मोंगरी के अप्पर कलसोत की गली लैड में एक दंपति घर में संदिग्धावस्था में बेहोश मिला। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पति को मृत करार दे दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जीत सिंह (41) व उनकी पत्नी नरेश देवी अपने घर पर बेहोश पाए गए। इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी को जीएमसी उधमपुर रैफर कर दिया है जबकि पति का मौंगरी पीएचसी में पोस्टमार्टम के बाद शव रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक इनका एक बेटा है जो कोलकाता में काम करता है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें