फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे आंशिक रूप से बहाल

Sun, 12 Nov 2023 01:35 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
डलवास में पहाड़ से मलबा गिरने से बंद हुआ था यातायात, छोड़े जा रहे छोटे वाहन
विज्ञापन

घाटी जाने वाले करीब 300 ट्रक उधमपुर में रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। रामबन के डलवास इलाके में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के कारण बाधित हुआ यातायात शनिवार को भी आंशिक रूप से ही बहाल हो पाया। हालांकि एकतरफा यातायात बहाल होने पर छोटे वाहनों को घाटी की ओर रवाना किया जा रहा है। देर शाम तक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्य के चलते ट्रकों का घाटी ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई।
शनिवार सुबह शुक्रवार रात से रोके गए छोटे वाहनों को घाटी की ओर छोड़ा गया। शुक्रवार को दोपहर तक हुई जमकर बारिश के कारण डलवास इलाके में भूस्खलन की वजह से वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। मलबा स्थल पर लगातार 24 घंटे से राहत कार्य को जारी रखा गया। इसके चलते एक तरफा यातायात बहाल होने पर छोटे वाहनों को घाटी की ओर जाने की अनुमति दी गई। पूरी तरह से मलबा न हटाए जाने के कारण वजह से जम्मू-उधमपुर से घाटी की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को धीरे-धीरे घाटी की ओर छोड़ा जा रहा था। मगर उधमपुर में रोके गए लगभग 300 ट्रकों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रात को रोके गए छोटे वाहनों को घाटी की ओर छोड़ा गया है। राहत कार्य जारी होने की वजह से राजमार्ग को अभी तक पूर्ण रूप से नहीं खोला गया। देर शाम तक यातायात पूर्ण रूप से बहाल होने की आशंका है।
अरुण जम्वाल, डीएसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें