फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ट्रेन में बिना टिकट सफर करना पड़ा महंगा, 233 लोगों से वसूला 1.6 लाख जुर्माना

Sun, 07 May 2023 10:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में 233 लोगों को बिना टिकट के सफर करते हुए पकड़ा गया। डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन उचित सिंघल के निर्देश पर अभियान को चलाया गया था। इस दौरान जुर्माना के रूप में 1.6 लाख रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू से कटड़ा तक चलने वाली ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंग और ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले के खिलाफ जम्मू रेलवे प्रबंधन ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 233 लोगों को बिना टिकट के सफर करते हुए पकड़ा। इस दौरान जुर्माना के रूप में 1.6 लाख रुपये वसूले।

विज्ञापन


डीटीएम जम्मू रेलवे स्टेशन उचित सिंघल के निर्देश पर अभियान को चलाया गया था। वाणिज्य निरीक्षकों के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में विशेष दल गठित कर ट्रेनों की औचक जांच की जा रही है। इस अभियान के परिणामस्वरूप अनधिकृत वेंडिंग के मामले लगभग शून्य हो गए हैं। 

डीटीएम ने कहा कि इस तरह के और भी अभियान शुरू किए जाएंगे। इस तरह के अभियान न केवल वास्तविक रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बल्कि समग्र यात्री अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने रेल यात्रियों से अनधिकृत वेंडिंग के संबंध में 139 नंबर पर जानकारी देने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें