कार्रवाई के दौरान जब्त किए ई-रिक्शा के साथ आरटीओ कर्मचारी फोटो सूचना विभाग
जम्मू। शहर में ओवरचार्जिंग, ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ आरटीओ जम्मू की टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान ऐसे ई-रिक्शा चालक जो बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य अनिवार्य वाहन दस्तावेजों के वाहन चलते पाए गए उनके चालान काटे गए। इस दौरान 750 वाहनों की जांच की गई। इसमें 87 को ई-चालान किए, 56 को जब्त कर कुल 3,46,200 का जुर्माना लगाया। यह अभियान एआरटीओ इंजीनियर बीपन सिंह चाढ़क, एआरटीओ मोहम्मद सलीम मन्हास व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो