जम्मू। शहर के उत्तरी क्षेत्र में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा है। 80 से अधिक वाहनों को जब्त करते हुए कार्रवाई की गई है। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह का कहना है कि सड़क सुरक्षा बढ़ाने और यातायात उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके लिए शुरू किए गए खास अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 45 वब्न जब्त किए गए। 18 वाहनों से प्रेशर हार्न हटाए गए, 16 वाहनों से म्यूजिक सिस्टम हटाए गए, 40 वाहनों के चालान किए गए। 5 लोगों पर शराब पीकर वाहन चलाते हुए कार्रवाई की गई। ब्यूरो