फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू थियेटर कार्निवाल: व्यावसायिक लाभ के लिए समाज नहीं की परवाह, भाई बना भाई का दुश्मन

Tue, 17 Jan 2023 04:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नाटक की कहानी गुलाब नगर में दो भाईयों पर केंद्रित है। इसमें एक डॉ.सूरज पेशे से डॉक्टर है जबकि दूसरा हैं। डॉ. सूरज गुलाब नगर में मौजूद चश्मे के पानी पर शोध करता है।
विज्ञापन
Jammu Theater Carnival - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी के सर्द मौसम में शहर में रंगमंचीय सरगर्मियां बढ़ गई है। जम्मू के अभिनव थियेटर में सोमवार को छह दिवसीय दूसरे थियेटर कार्निवाल का आगाज हुआ। नटराज नाट्य कुंज द्वारा इसका आयोजन किया है। पहले दिन दुश्मन नाटक का मंचन हुआ। रंगमंच अमृतसर की ओर से मंचित इस नाटक में विज्ञान और राजनीति की कहानी है।

विज्ञापन


नाटक की कहानी गुलाब नगर में दो भाईयों पर केंद्रित है। इसमें एक डॉ.सूरज पेशे से डॉक्टर है जबकि दूसरा हैं। डॉ. सूरज गुलाब नगर में मौजूद चश्मे के पानी पर शोध करता है। पानी सभी प्रकार के चर्म रोगों को दूर करने की चमत्कारी औषधि होती है। लेकिन डॉक्टर का बड़ा भाई, जो शहर के मेयर हैं, इस खोज की व्यावसायिक क्षमता का फायदा उठाता है। वह एक कंपनी से एमओयू साइन करता है ताकि इस पानी को बोतल बंद कर बेच सके।

डॉ. सूरज के पास अब त्वचा रोगों के मामलों में बढ़ोतरी होती है। वह डेनमार्क की प्रयोगशाला इस पानी का परीक्षण करवाता है, जिसमें पता चला है कि अब पानी प्रदूषित है, बीमारी फैला सकता है। इस बात को वह बड़े भाई मेयर से कहता है और पानी को शुद्ध नहीं किए जाने तक निर्यात बंद करने पर जोर देता है। लेकिन मेयर सार्वजनिक स्वास्थ्य की परवाह नहीं करता है। 
विज्ञापन


इस पर डॉक्टर खुद लोगों के बीच जाकर इस बात को बताने का फैसला लेता है। इस पर मेयर यह साबित कर देता है कि उसका वैज्ञानिक भाई डॉ. सूरज लोगों का दुश्मन है, और लोगों से उसके सामाजिक बहिष्कार का आह्वान भी करता है। नाटक में गुरतेज मान ने डॉ. सूरज, अमर शेर सिंह ने मेयर सहित अन्य कलाकारों ने अभिनय किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें