फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तवी रिवर फ्रंट में होगा तवी पार्क का जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन विभाग से लेनी की तैयारी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मांग
विज्ञापन

जून माह तक पूरा होना है रिटेनिंग बाल पर काम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के तहत तवी पार्क का जीर्णोद्धार होगा। स्मार्ट सिटी अब इसे पर्यटन विभाग से लेनी की तैयारी में है। इसके लिए कार्रवाई आरंभ हो गई है। कार्रवाई पूरी होने के बाद दूसरे चरण में इसका जीर्णोद्धार होगा। मौजूदा समय में पार्क की देखरेख पर्यटन विभाग कर रहा है। स्मार्ट सिटी को पार्क सौंपे जाने के बाद इसे नए सिरे से विकसित किया जाना है। परियोजना में 143.7 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इससे यहां घूमने आने वाले लोगों को बेहतर माहौल मिलेगा। दूसरे चरण के लिए डीपीआर तैयार करने पर काम चल रहा है।
तवी रिवर फ्रंट के पहले चरण में काम अंतिम स्तर पर काम जारी है, जिसका 80 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। जून माह तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद दूसरे चरण में काम आरंभ होगा, जिसमें वाॅकवे बनाया जाएगा। मौजूदा समय में रिटेनिंग बाल पर काम चल रहा है। तवी रिवर फ्रंट पर काम 12 फरवरी 2022 को आरंभ हुआ था, जिसे जून 2023 में पूरा किया जाना था। मगर बरसात में काम रुका रहा। अब काम को तेज गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तवी रिवर फ्रंट के पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। तवी पार्क को पर्यटन विभाग से लिया जाएगा और इसे विकसित किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण में काम आरंभ होगा। इस पर कुल 194.7 करोड़ रुपये की राशि खर्च होनी है।
- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें