जम्मू। आवास और शहरी मामले मंत्रालय (एमओएचयूए) की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शहर (एसएलसी) सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता 2024 में स्मार्ट सिटी श्रीनगर के तीसरा स्थान मिला है। सिटी ब्यूटी कंपीटीशन का तीसरा पुरस्कार पाने वाले क्षेत्र जेहलम रिवर फ्रंट और पोलो व्यू हाई स्ट्रीट हैं। जिन्हें ''जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में खूबसूरत वाटरफ्रंट और मार्केट प्लेस'' के रूप में मान्यता प्राप्त है। इसके अतिरिक्त नगर निगम वार्ड श्रेणी में राजबाग वार्ड को सूचीबद्ध किया गया है। आयुक्त डॉ. ओवैस अहमद ने प्रविष्टियों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और पूरे प्रदेश में सुंदर समावेशी सार्वजनिक स्थान बनाने में परिवर्तनकारी प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने श्रीनगर नगर निगम और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को योगदान के लिए बधाई दी। ब्यूरो