फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किश्तवाड़ी पत्थर में भूस्लखन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे दो घंटे बंद

Tue, 02 Apr 2024 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ी पत्थर रामसू इलाके में सुबह 10 बजे हुआ भूस्खलन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू और बनिहाल के बीच पड़ने वाले किश्तवाड़ी पत्थर इलाके में पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण हाईवे दो घंटे तक बंद रहा। एनएचएआई के कर्मियों ने जमा हुए भूस्खलन और पत्थरों को हटाने के बाद हाईवे को लगभग 12 बजे यातायात के लिए दोबारा खोल दिया।
विज्ञापन


यातायात अधिकारियों ने कहा कि किश्तवाड़ी पत्थर रामसू इलाके में 10 बजे भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग दो घंटे तक बंद रहा। किश्तवाड़ी पत्थर में भूस्खलन और रुक-रुककर पत्थर गिरने के कारण वाहन यातायात बाधित हुआ। उन्होंने कहा कि भूस्खलन को राजमार्ग से हटाने के बाद दोपहर 12 बजे निजी कारों हल्के मध्यम और भारी वाहनों ने विनियमित तरीके से अपने-अपने गंतव्यों के लिए रामबन-बनिहाल सेक्टर को पार किया। उन्होंने कहा कि डलवास, मेहाड, कैफेटेरिया में सड़क की फिसलन की स्थिति और नाशरी और बनिहाल के बीच कई अन्य स्थानों पर सड़क की सतह की खराब स्थिति के कारण यातायात धीमा गति से चल रहा है। रामबन के यातायात अधिकारियों ने कहा कि अच्छे मौसम और अच्छी सड़क की स्थिति के तहत हल्के-मध्यम यात्री वाहनों को राजमार्ग के दोनों ओर चलने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें