श्रीनगर। राजकीय महिला महाविद्यालय श्रीनगर में बुधवार को आठवें यूएन ग्लोबल रोड सेफ्टी वीक का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को सड़क सुरक्षा और यातायात से जुड़ी जानकारियां दी गईं। आरटीओ कश्मीर काजी इरफान ने बताया कि कश्मीर रोड सेफ्टी फाउंडेशन और शिक्षा निदेशकों की और से किए इस आयोजन का उद्देश्य सुरक्षित यातायात को बढ़ावा देना है। ब्यूरो