यूथ गेम्स के लिए चुने गए खिलाड़ी फोटो स्पोर्ट्स काउंसिल
जम्मू। बिहार के बोधगया में 11 से 13 मई को इंडिया यूथ गेम्स के सातवें संस्करण का आयोजन होगा। इसके लिए जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल ने जम्मू-कश्मीर कलारीपयट्टू टीम स्क्रीनिंग की। इसमें दस खलाड़ियों का चयन किया गया है। इसमें मानवी शर्मा, मिष्ठी शर्मा, पूर्ति सैनी, आनंदिका, आदर्श मन्हास, आइदा नबी, पलक शर्मा, प्रथम वैद, नितिन कुमार और चिराग पुरी शामिल हैं। स्क्रीनिंग सत्र में जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के संभागीय खेल अधिकारी (जम्मू) बलजिंदर सिंह बल्ली, जम्मू-कश्मीर कलारीपयट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ब्यूरो