फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला वर्ग में सांबा और उधमपुर में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
35वीं जम्मू-कश्मीर यूटी जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जिला सांबा और उधमपुर की लड़कियों की टीम ने 35वीं जम्मू-कश्मीर यूटी जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, पुरुष वर्ग में जम्मू, कठुआ, श्रीनगर, गांदरबल, सांबा, अनंतनाग, पुंछ, राजौरी जिले की टीमें जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की। एमए स्टेडियम में जारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले हुए।
क्वार्टर फाइनल में जम्मू ने राजोरी को 25-08, 25-14 से, सांबा ने बारामुला को 25-11, 25-20 से, उधमपुर ने सोपियां को 25-06, 25-13 से और श्रीनगर ने बड़गाम को 25-10, 25-10 के लगातार दो सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में उधमपुर ने जम्मू को एकतरफा 25-23, 25-23 और 25-21 के लागातार तीन सेटों में 3-0 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, सांबा और श्रीनगर के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहां, सांबा ने श्रीनगर को 14-25, 25-22, 22-25, 25-22 और 15-12 के पांच सेट में 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन एसएसपी एसीबी राशिद अहमद भट समारोह में मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वीएजेके के महासचिव विजय कुमार मगोत्रा, मदन लाल तूफान, रमेश शर्मा, मोहम्मद तारिक, अकबर अली, सुरेश चिब, सुभाष शास्त्री, वीना कुमारी, मनप्रीत कौर, राजीव डोगरा, प्रतीक कुमार, नरेश कुमार और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। मैचों का संचालन वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के मान्यता प्राप्त रेफरी और राज्य रेफरी सरदार अमरजीत सिंह, मुल्खराज शर्मा, अमित शर्मा, नीरज शर्मा, इंतिजार अली, मोहम्मद शाबिर, सिद्धार्थ हुसैन, वसीम अकरम, परविंदर सिंह, मंजूर, जगित सिंह, शाह फैसल, अब्दुल कयूम द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें