जम्मू। सब-जूनियर नेशनल रग्बी सैवन एस चैंपियनशिप मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 11 से 16 फरवरी तक होगी। इसके लिए प्रदेश के बॉयज और गर्ल्स टीमों के चयन के लिए ट्रायल तीन फरवरी को ग्रीन फील्ड मैदान गांधी नगर में होगा। इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर रग्बी एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। गर्ल्स चैंपियनशिप 11 और 12 फरवरी और बॉयज प्रतियोगिता 15 व 16 फरवरी को होगी। संवाद