जम्मू -कश्मीर क्रिकेट टीम फोटो जेकेसीए
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में क्वार्टरफाइनल तक का सफर तय करने वाली जम्मू-कश्मीर टीम का वीरवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) कार्यालय में टीम को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इस दौरान जेकेसीए वरिष्ठ पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष विद्य भास्कर, ध्रुव महाजन और मनीष अंग्राल मौजूद रहे। जेकेसीए उप- समिति के सदस्य ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता ने टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर की टीम को एक भी मैच में हार नहीं मिली। क्वार्टरफाइनल में केरल के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर केरल सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई हुआ। ब्यूरो