जम्मू। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) द्वारा फ्रेशर्स के लिए अखिल भारतीय कबड्डी परीक्षा जयपुर में हुई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के फ्रेशर्स ने भाग लिया था। जम्मू और कश्मीर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश से अर्शीद अहमद राथर, राम कुमार, गौरव कुमार दुबे, नाहिदा नबी, फिरदौस अहमद राथर, लियाकत अली मीर, उमर राशिद ने तकनीकी अधिकारियों के रूप में अखिल भारतीय कबड्डी रेफरी की परीक्षा दी है। इससे जम्मू-कश्मीर में कबड्डी खेल को निश्चित रूप से बढ़ावा मिलेगा। यह लोग निकट भविष्य में स्थानीय टूर्नामेंट, जिला व यूटी चैंपियनशिप, स्कूल नेशनल गेम्स, इंटर कॉलेज और यूनिवर्सिटी गेम्स, पुलिस गेम्स और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अंपायरिंग करेंगे जिससे खेल का स्तर बढ़ेगा। ब्यूरो