पदक विजेता फेंसिंग टीम के खिलाड़ी फोटो विभाग
जम्मू। राष्ट्रीय खेल के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के फेंसिंग खिलाड़ियों ने 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स अंडर-19 में दो पदक जीते हैं। सेबर के व्यक्तिगत इवेंट में धनंजय पंडित ने स्वर्ण जीता तो सेबर टीम इवेंट रामपॉल, धनंजय पंडित और अमीश शर्मा की तिकड़ी ने रजत पदक अपने नाम किया। युवा सेवा एवं खेल आयुक्त सचिव सरमद हफीज और युवा सेवा एवं खेल महानिदेशक राजिंदर सिंह तारा ने इस उपलब्धि के लिए तलवारबाजों और उनके सहयोगी स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस सत्र में 68वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और उम्मीद से ज्यादा पदक जीते हैं। तलवारबाजों के साथ प्रबंधक और कोच के रूप में क्रमश जोगिंदर शर्मा और टोनी मट्टू साथ हैं। ब्यूरो