जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभाग स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। जिम्नेजियम हॉल में कैरम और बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। कैरम के पुरुष वर्ग में हुए मुकाबलों में जियोग्राफी विभाग ने बॉयो टेक्नोलॉजी विभाग को 2-0 से हराया। महिला वर्ग में डिजाइन योर डिग्री विभाग ने शारीरिक शिक्षा विभाग को 2-0 से मात दी। बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में डीआरएस ने 2-1, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने 2-1, आईसीसीआर और एचएम ने 2-0, एमसीए विभाग ने 2-0, लॉ विभाग ने 2-0 व सोशियोलॉजी विभाग पर 2-0 से जीत हासिल की। ब्यूरो