फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारोत्तोलन में सात्विक ने जीता रजत

विज्ञापन
भारोत्तोलन स्पर्धा में सा​त्विक ने रजत पदक जीता ङ - फोटो : 444
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सात्विक लूथरा ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भारोत्तोलन में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है। जम्मू-कश्मीर के सात्विक लूथरा ने 264 किलोग्राम भार उठाकर 102 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। सात्विक ने इसका श्रेय अपने कोच आकाश विर्धी को दिया। वह पिछले 5 सालों से एमए स्टेडियम वेट लिफ्टिंग हॉल में अभ्यास कर रहे हैं। सात्विक का लक्ष्य यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 में भाग लेना है। सात्विक ने धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय खेलों 2024 में रजत पदक जीता था। इस बीच जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने रजत पदक जीतने पर सात्विक की सराहना की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें