जम्मू। शहर के एमए स्टेडियम में सोमवार को छह दिवसीय शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इसका शुभारंभ जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने किया। यह टूर्नामेंट ड्रग्स को नकारें थीम के तहत आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक और स्वस्थ गतिविधियों की ओर मोड़ना है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि युवाओं को नशा से दूर करना समय की मांग है। नशा हमारी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। टूर्नामेंट के पहले दिन माजिद 313 और त्रिकुटा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। इस अवसर पर नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता भी मौजूद थे। टूर्नामेंट का आयोजन नेकां युवा विंग जम्मू प्रांत की ओर से किया जा रहा है। ब्यूरो