जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग इंचार्ज जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी (डीवाईएसएसओ) इंचार्ज अतिरिक्त निदेशक और इंचार्ज जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। राजोरी जिला युवा सेवाएं और खेल अधिकारी सुखदेव शर्मा को जम्मू जिला का युवा सेवाएं और खेल अधिकारी बनाया है। इस तरह डीवाईएसएसओ श्रीनगर को गुलाम लोन को डीवाईएसएसओ बडगाम का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। डीवाईएसएसओ कुपवाड़ा जहुर अहमद को डीवाईएसएसओ बारामूला, डीवाईएसएसओ बारामुला नजीर अहमद को डीवाईएसएसओ बांदीपोरा, डीवाईएसएसओ बांदीपोरा जतिंद्र सिंह को डीवाईएसएसओ कुपवाड़ा बनाया है। वहीं बलबीर सिंह को अतरिक्त निदेशक कश्मीर बनाया है। डीवाईएसएसओ शोपियां प्रीतम सिंह को डीवाईएसएसओ डोडा तो डीवाईएसएसओ डोडा सुनील कुमार डीवाईएसएसओ शोपियां भेजा है। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी मंजाकोट को डीवाईएसएसओ राजोरी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। ब्यूरो