जम्मू। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) से विस्थापित लोगों के संगठन एसओएस इंटरनेशनल ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताई है। सुबह पीओजेके और पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए शुरू किए आपरेशन को आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई बताया। एसओएस इंटरनेशनल के चेयरमैन राजीव चुनी ने जारी बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद को खत्म करने और इसके अपराधियों को जवाबदेह ठहराने के भारत के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना किसी नुकसान के आतंकी नेटवर्क पर हमला किया है। इसने पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता पर किसी भी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। ब्यूरो