फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा मामला : ट्रांसपोर्टर अब वीरवार नहीं, शुक्रवार को करेंगे चक्का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन त्योहार के चलते ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन का फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए ऑल जम्मू-कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेल्फेयर एसोसिएशन ने वीरवार की बजाए अब शुक्रवार को चक्का जाम करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को सरोर टोल प्लाजा के विरोध में लखनपुर से उड़ी तक यात्री वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई एसोसिएशन की बैठक में फैसला लिया गया कि अब चक्का जाम शुक्रवार को करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान विजय चिब ने बताया कि रक्षाबंधन का पर्व दो दिन आ रहा है। ऐसे में बहनों को परेशानी न हो इसके लिए हमने चक्का जाम को शुक्रवार को करने का फैसला लिया। शुक्रवार को एसोसिएशन द्वारा एक रैली भी निकली जाएगी। एसोसिएशन ने सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी चैंबर ऑफ कामर्स, जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के साथ मिलकर सभी को एक मंच पर लाने का काम करेगी, ताकि जम्मू के जुड़े मुद्दों पर सभी एक मत हों और एक मंच कर फैसले लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन जम्मू के लोगों के साथ है और उनके हित के लिए हमेशा आगे रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें