जम्मू। बिजली के जरूरी रखरखाव कार्य के चलते आठ अप्रैल से बिजली आपूर्ति बाधित हरेगी। बिजली कारपोरेशन की ओर से जारी एडवाइजरी के अनसुार मीन और आसपास इलाकों में 9 और 11 अप्रैल को सुबह सात से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी तरह कालूचक और आसपास इलाकों में आठ और दस अप्रैल को सुबह नौ से चार बजे जबकि मरहीन, कोटपुन्नू, बीएसएफ, बलासू खू और घेर में आठ अप्रैल को सुबह साढ़े सात से लेकर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो