जम्मू। रखरखाव कार्यों के चलते शुक्रवार से जम्मू संभाग के विभिन्न स्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके तहत बिजली रिसिविंग स्टेशन सांबा दो और आसपास इलाकों में 11 अप्रैल को सुबह दस से एक बजे तक बंद रहेगी। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा, करथोली, रतनूचक, बाड़ी और आसपास इलाकों में 11 अप्रैल को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे, जबकि सरथल, कुंतवाड़ा, त्रिगम और आसपास इलाकों में दस और 12 अप्रैल को सुबह 9 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो