दोमाना। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल घौ मन्हासां में शनिवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मेधावी छात्रों और खेल कूद में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला जम्मू बार्डर के प्रभारी व नगर निगम कमेटी घौ मन्हासां के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह चिब्ब, पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह, स्कूल प्रिंसिपल रेणुका, पूर्व पार्षद मनोहर लाल भगत आदि उपस्थित रहे। संवाद