घगवाल। कस्बे के गांव मुट्ठी कलां में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए ट्यूबवेल से मोटर की तार चोरी हो गई है। स्थानीय निवासी प्रवीन शर्मा ने तार की कीमत करीब 50 हजार है। पहले भी जतवाल में ट्यूबवेल की तार चोरी हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व सरपंच गीतांजलि शर्मा को दी। पूर्व सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। साथ ही पुलिस तार चोर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। संवाद