फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रेहड़ी-फड़ी हटाने पर फूटा गुस्सा

Sun, 22 Oct 2023 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने यूनियन के चेयरमैन की अध्यक्षता में नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। बाजार से अतिक्रमण हटाने के विरोध में शनिवार को रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर पालिका आरएस पुरा के विरोध में एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। भाजपा नेता विक्रम शर्मा के नेतृत्व में रेहड़ी-फड़ी यूनियन के प्रधान शिंदा कुमार सहित अन्यों ने अतिक्रमण की आड़ में गरीब रेहड़ी फड़ी वालों को परेशान करने का आरोप लगाया। कई घंटों तक एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। एसडीएम के कार्यालय में मौजूद नहीं होने पर तहसीलदार शुभ अहमद शाद ने इस संबंध में डीसी जम्मू से बात करने का आश्वासन दिया।
भाजपा नेता ने कहा कि जिन्होंने बाजार में रेहड़ियां लगाई हैं वह लाइसेंसशुदा हैं। उन्हें तरजीह मिलनी चाहिए, लेकिन प्रशासन ओर से बिना सोचे-विचारे रेहड़ियां हटाई गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का काम रोजगार मुहैया करवाना है, लेकिन यहां पर अतिक्रमण के नाम पर रेहड़ियों को हटा कर लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है। यूनियन के प्रधान शिंदा, पार्षद अश्वनी शर्मा इशी और पार्षद राज कुमार ने कस्बे के महात्मा गांधी पार्क में बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि रेहडियों से कई लोगों के परिवार चलते हैं। कस्बे के बाजार में बीस वर्षों से रेहड़ी लगा रहे बोधराज ने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान हैं और अब रेहड़ी-फड़ियां हटा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार आरएस पुरा शुभ अहमद शाद और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर यूनियन के प्रतिनिधियों को दीपवली तक उसी स्थान पर रेहड़ियां लगाने की हिदायत दी है जहां स्थान चिह्नित है। तहसीलदार ने कहा कि सड़क व फुटपाथ के पीछे ही रेहड़ी व फड़ी लगाएं। दीपावाली के बाद रेहडी-फहड़ी जोन बना प्रशासन की ओर से नगर पालिका आरएस पुरा प्रबंधन से बात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें