फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने पंजाब में तोड़ा दम

Wed, 27 Mar 2024 04:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
21 जनवरी को चकरोई में तार जोड़ते हुआ था हादसा
विज्ञापन

बिजली विभाग में 10 साल से अस्थायी के तौर पर तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा गांव। चकरोइ में 21 जनवरी को बिजली के तार जोड़ते समय झुलसे लाइनमैन कमल कुमार की पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। वह बिजली विभाग में दस साल से अस्थायी के तौर पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान करंट लगने पर उसे एक बाजू गंवानी पड़ी थी। बाद में पंजाब के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मृतक का दो वर्ष का बेटा है। चकरोई पंचायत के पूर्व सरपंच श्याम लाल भगत ने बिजली विभाग पर कमल कुमार की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने पांच लाख रुपये एकत्र कर उपचार के लिए दिए हैं। बाद में इलाज के लिए परिजनों को चार कनाल भूमि बेचनी पड़ी है। पूर्व सरपंच रोशन लाल, हीर फौजी और मदन लाल ने बताया कि एक ओर सरकार हर व्यक्ति पर पांच लाख रुपये खर्च करने की गारंटी दे रही और दूसरी ओर सरकारी विभाग के अस्थायी कर्मी का उपचार नहीं करवाया गया। सरकार से मांग है कि उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि पीड़ित परिवार को कुछ राहत मिल सके। कांग्रेस नेता रमन भल्ला ने परिजनों को सहायता करने का आश्वासन दिया। मंगलवार दोपहर को चकरोइ के श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें