आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव रंगपुर में एक युवक ने हमला कर दुकानदार को घायल कर दिया गया। घटना रविवार दोपहर की है। पलाराम दोपहर के समय दुकान पर बैठे थे। गांव के एक युवक की पलाराम से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दुकानदार को गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम परभी हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। संवाद