जम्मू शहर के बाहरी इलाके सिद्धडा में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों नीट की तैयारी कर रहे थे। बाइक पर जाते वक्त दोनों को एक बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना दर्दनाक था कि दोनों के शरीरों के कई अंग सड़क पर इधर-उधर बिखरे नजर आए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवग्रह में रखा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतकों में मेहरुल नीसा भदरवाह की रहने वाली थी। सोहिद अहमद वानी राजौरी का रहने वाला था। इस समय दोनों जम्मू के सुंजवां क्षेत्र में रहते थे । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बाइक नंबर जीके 11एच 2944 पर जाते वक्त सिद्धडा पुल पर एक्सीडेंट हुआ।
दोनों घूमने के लिए आए हुए थे ।जैसे ही यह लोग पुल पर पहुंचे एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको टक्कर मार दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जबत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है ।चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही तड़पने लगे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है की दोनों के शरीर के कुछ अंग कट कर इधर-उधर बिखर गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंगों को समेट कर हाईवे एंबुलेंस की मदद से जीएमसी पहुंचाया। मृत्यु की जानकारी परिवार को मिलते ही कोहराम मच गया । रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।