जम्मू। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12426) में थर्ड क्लास एसी का अतिरिक्त कोच छह से 12 जून तक लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस (04082) में छह से 13 जून तक स्लीपर क्लास का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। दोनों ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से वेटिंग लिस्ट कम होगी। ब्यूरो